जानिए घर में नई बहू के आने से क्यों आने लगती है पारिवारिक रिश्तों में दरार

—जानिए घर में नई बहू के आने से क्यों आने लगती है पारिवारिक रिश्तों में
दरार —

प्रिय पाठकों/मित्रों,यह सही है की कई बार हमें ऐसा देखने और सुनने में आता
है, कि किसी परिवार में नई बहू के गृह-प्रवेश के बाद से ही घर में अचानक खूब
तरक्की होने लगी या अचानक ही घर के हालात बिगड़ने लगे। ऐसे बदले हालात की
स्थिति में उस घर में हो रहे अच्छे या बुरे का भागी नई बहू को माना जाने लगता
है।
जब किसी घर में लड़के की शादी होने वाली होती है तो नव दम्पत्ति के लिए घर में
सुविधा बढ़ाने के लिए और उनकी नीजता को ध्यान में रखते हुए घर में बेडरुम,
टाॅयलेट-बाथरुम इत्यादि का निर्माण किया जाता है।

घर में हुए इस नव निर्माण के कारण घर के वास्तु में भी परिवर्तन हो जाता है। कई बार
यह नव-निर्माण वास्तुनुकूल हो जाता है तो कई बार यह नव-निर्माण वास्तु विपरीत
हो जाता है। वास्तुनुकूल निर्माण होने पर निश्चित ही घर में सुख-समृद्धि बढ़ती
है, जबकि वास्तु विपरीत निर्माण होने पर घर में विभिन्न प्रकार की समस्याएं
होने लगती हैं। अज्ञानतावश घर वाले घर में हुए वास्तु परिवर्तन से मिलने वाले
अच्छे या बुरे परिणामों का कारण नई बहू को मानने लगते हैं।

जहां चार बर्तन होंगे वह आपस में टकराएंगे ही लेकिन सुखी संपन्न घर
में कई बार बहू आने से गृह क्लेश होने लगते हैं। क्या आप जानते हैं इसका कारण
घर में उत्पन्न ह