जानिए वृषभ राशि में सूर्य जाने से बदलेगी किन लोगों की किस्मत–

सौरमंडल में मौजूद ग्रहों का हमारे जीवन पर कितना प्रभाव पड़ता है, यह वही समझ सकता है जिसने इन बदलावों को कभी महसूस किया हो। यकीन मानिए, जिस नक्षत्र में हम जन्म लेते हैं, उस समय मौजूद ग्रह सारे जीवन हमें प्रभावित करते हैं। अब यह प्रभाव सकारात्मक होने के साथ नकारात्मक भी हो सकता है। प्रत्येक ग्रह किसी एक राशि में कुछ समय तक रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक राशि में प्रवेश करने पर ये ग्रह ना केवल उस राशि, वरन् अन्य सभी राशियों को प्रभावित करते हैं। आज हम सूर्य राशि के वृष राशि में प्रवेश करने की घटना पर चर्चा करने जा रहे हैं। 14 मई, 2017 सूर्य ग्रह, वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव यहां पूरे एक महीने के लिए रहेंगे, और इसके बाद 15 जून को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों के राजा की उपाधि दी गई है। प्राणी जगत के लिए यह ऊर्जा का केन्द्र है, इसलिए सूर्य को जगत की आत्मा कहा गया है। प्रत्येक जातक की कुंडली में सूर्य उनके पिता का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए यह पितृ कारक भी होता है। 14 मई 2017 रविवार को रात्रि 11:11 बजे सूर्य मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा और 15 जून 2017 गुरुवार को सुबह 05:47 पर वृषभ राशि से मिथुन राशि में गोचर करेगा। निश्चित ही सूर्य के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा।

मेष का सूर्य लोगों को अप्रैल से ही सुख-सुविधाओं का जमकर आभास करा रहा है। 13 अप्रैल से शुरू हुई मेष संक्रांति ब्राह्मणों और धर्म-कर्म करने वालों सहित अन्य वर्ग के लोगों के लिए लाभप्रद है। सूर्य की यह युक्ति हालांकि सितंबर माह तक रहेगी,लेकिन 14 मई को सूर्य के वृष राशि में प्रवेश के करने के साथ ही कुछ दिनों के लिए यह लोगों को परेशान भी करेगा। वर्तमान में शनि धुन राशि में गोचर कर रहा है।

मेष का सूर्य, शनि का धनु राशि में गोचर लोगों के लिए अच्छे दिन लेके आए हैं। ग्रहों इन युक्तियों से उद्योगों एवं निवेशों के लाभ में अप्रत्याशित वृद्धि होगी तो रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं नवीन तकनीक का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगा। रियल और इन्फ्रा सेक्टर में गिरावट का दौर रहेगा। भूमि-मकानों की कीमतों में कमी के साथ-साथ किराये में भी कमी आएगी।

वर्तमान में ऐसी है ग्रहों की चाल—

सूर्य वर्तमान में मेष राशि में चल रहा है। यह 14 मई को रात 10.55 बजे वृष राशि में प्रवेश करेगा। वर्तमान वृष राशि विचरण कर रहा मंगल 26 मई को मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। मेष का बुध तीन जून को वृष में जाएगा। वर्तमान में कन्या राशि में विचरण कर रहा वक्र गति का गुरु 9 जून को कन्या राशि में मार्ग गति पकड़ लेगा तथा 12 सितंबर को कन्या राशि को छोड़कर तुला राशि में प्रवेश करेगा। मीन का शुक्र 31 मई को मेष राशि में प्रवेश करेगा। धनु राशि में वक्री हुआ शनि 25 अगस्त तक रहेगा।

जानिए क्या और केसा रहेगा यह रहेगा इस परिवर्तन का राशिगत प्रभाव—
(यह एक महीना वृषभ राशि के जातकों के साथ अन्य ग्यारह राशि के लिए कैसा रहेगा)–

मेष: कुछ कठिनाइयां, छोटे भाई बहनों से विवाद।
वृष : पिता की सेहत में गिरावट, 21 जून के बाद समय अच्छा।
मिथुन : नाम एवं प्रसिद्धि मिलेगी, कानून से जुड़े मामलों में सफलता।
कर्क : परिवार को लेकर परेशानी, वाद-विवाद बढ़ सकता है।
सिंह : आय में वृद्धि की संभावना, प्रसिद्धि बढ़ेगी।
कन्या : मां की सेहत में गिरावट सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला : बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, प्रोपर्टी से लाभ होगा।
वृश्चिक-: मानसिक तनाव, स्वास्थ्य में गिरावट।
धनु :- स्वास्थ्य में गिरावट, भाई-बहन के जीवन में समृद्धि।
मकर :- जून में उन्नति के दरवाजे खुलेंगे, लंबी यात्रा के योग।
कुंभ:- सपने सच होंगे, जून के बाद कार्य में अधिक मन लगेगा।
मीन :- खर्चे होंगे, मां की सेहत में गिरावट आएगी।